News

दोस्ती बनी मौत की वजह! गली में मिला युवक का लहूलुहान शव, पत्थर से कुचलकर हत्या का खुलासा देखिए वीडियो!

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गली के बीचों-बीच खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

BILASPUR NEWS.सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गली के बीचों-बीच खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा (26 वर्ष), पिता शेख खलील के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह गली में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जांच के दौरान पुलिस को शव के पास सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि इन्हीं पत्थरों से वार कर युवक की निर्मम हत्या की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात इरफान अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। रात में बिजली गुल होने के दौरान तीनों बाहर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर दोनों दोस्तों ने कथित तौर पर पत्थरों से हमला कर इरफान की हत्या कर दी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

दिनदहाड़े सामने आई इस हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india