छत्तीसगढ़

Suicide News: शादी के दबाव और पिता की फटकार से क्षुब्ध लॉ छात्रा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह जब वह घर लौटी, तो उसकी अपने पिता संजय गुप्ता से फोन पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर पिता ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी। पिता की बातों से क्षुब्ध होकर छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) की एक 20 वर्षीय लॉ छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोनी थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी की है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का कारण परिजनों द्वारा शादी के लिए बनाया जा रहा दबाव और पिता की फटकार को माना जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

रायगढ़ की रहने वाली दृष्टि गुप्ता (20 वर्ष), गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह पिछले दो वर्षों से कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार (13 अप्रैल) को कॉलेज से लौटने के बाद उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की और फिर रात में दोस्तों के साथ बाहर घूमने चली गई थी।

​मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह जब वह घर लौटी, तो उसकी अपने पिता संजय गुप्ता से फोन पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर पिता ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी। पिता की बातों से क्षुब्ध होकर छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

सहेलियों ने दी पुलिस को सूचना

​काफी देर तक जब छात्रा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास रहने वाली अन्य छात्राओं ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर संदेह होने लगा। सहेलियों ने तुरंत मकान मालिक और कोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर दृष्टि का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।

परिजनों का दबाव और छात्रा का गुस्सा

​पुलिस की पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोसले के अनुसार:

शादी का दबाव: छात्रा के दोस्तों और सहपाठियों ने बताया कि परिजन उस पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे, जबकि वह अभी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी।

स्वभाव और तनाव: परिजनों ने स्वीकार किया कि दृष्टि थोड़े गुस्से वाले स्वभाव की थी। मंगलवार सुबह पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर लगाई गई फटकार के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

​पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव और आवेश में आकर की गई आत्महत्या का लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india