छत्तीसगढ़

Suicide News: नगर निगम के सब इंजीनियर ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुसाइड नोट में उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी। इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

BILASPUR NEWS. नगर निगम बिलासपुर के जोन-4 में पदस्थ सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने निगम कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:Crime News: 21 दिन में दूसरी बड़ी सेंध: बाल सुधार गृह का दरवाजा उखाड़ 13 बंदी फरार, पुराना मास्टरमाइंड फिर निकला आगे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुसाइड नोट में उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी। इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अमर सिंह चौहान की बिलासपुर में लगभग छह महीने पहले ही पदस्थापना हुई थी। हाल ही में उनका तबादला जगदलपुर किया गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी मानसिक परेशानी की वजह स्थानांतरण था या फिर कोई व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक कारण। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अमर सिंह चौहान का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Crime News: रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी! बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व परिचितों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india