छत्तीसगढ़

Crime News: धमतरी में सनसनी: बुजुर्ग दंपती की घर में फंदे पर लटकी मिली लाशें, जांच में जुटी पुलिस

ग्राम बिरेतरा निवासी नंदकुमार साहू (70 वर्ष) अपनी पत्नी सुशीला बाई साहू (65 वर्ष) और बेटे-बहू के साथ रहते थे। रविवार की शाम को उनके बेटा और बहू किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे।

DHAMTARI NEWS. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरेतरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती की उनके ही घर में फंदे से लटकी हुई लाशें बरामद हुईं। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था और दंपती अकेले थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एफएसएल (FSL) टीम के साथ मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: नलों से निकल रहा ‘जहर’! सरकंडा के वार्डों में गंदे पानी से हाहाकार, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बेटा-बहू गए थे बाहर, सुबह महिला ने देखी लाशें

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरेतरा निवासी नंदकुमार साहू (70 वर्ष) अपनी पत्नी सुशीला बाई साहू (65 वर्ष) और बेटे-बहू के साथ रहते थे। रविवार की शाम को उनके बेटा और बहू किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। सोमवार की सुबह जब गांव की एक महिला किसी काम से बुजुर्ग दंपती के घर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। घर के दो अलग-अलग हिस्सों में दंपती की लाशें फंदे पर लटकी हुई थीं।

हॉल में पति और कमरे में लटकी मिली पत्नी

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति नंदकुमार साहू का शव घर के हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जबकि उनकी पत्नी सुशीला बाई साहू का शव एक अन्य कमरे में फंदे से लटका हुआ था। महिला ने तुरंत इस खौफनाक मंजर की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी, जिसके बाद तत्काल कुरुद पुलिस को सूचित किया गया।

ये भी पढ़ें:बलरामपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई को बंधक बनाकर 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, तीनों आरोपी हिरासत में जानिए पूरा मामला

कारण अज्ञात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा कार्रवाई के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या या किसी अन्य वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की सघन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india