परीक्षा देकर निकला था छात्र, घात लगाकर ब्लेड से किया जानलेवा हमला देखिए वीडियो!
शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय के एलएलबी छात्र साहिल बर्मन पर दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वाला पुल नाला के पास हुई, जहां परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को निशाना बनाया गया।
BILASPUR NEWS.शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय के एलएलबी छात्र साहिल बर्मन पर दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वाला पुल नाला के पास हुई, जहां परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को निशाना बनाया गया।
जानकारी के अनुसार, साहिल बर्मन परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे के परिचित हैं। हालांकि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएग








