धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 3 मई 2025: मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए बन रहा है शशि योग, मिलेगा शुभ लाभ

चंद्रमा और मंगल की युति से चंद्र-मंगल योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानिए आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 May 2025 in Hindi: आज का दिन खास ज्योतिषीय संयोगों से भरपूर है। 3 मई 2025 को चंद्रमा कर्क राशि में पुनर्वसु के बाद पुष्य नक्षत्र में स्थित है और शशि योग का निर्माण कर रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल की युति से चंद्र-मंगल योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानिए आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी, वैवाहिक जीवन भी आनंददायक रहेगा। नौकरी में नए अवसर और प्रमोशन के संकेत हैं। माता से सहयोग मिलेगा।

उपाय: चींटियों को आटा-शक्कर डालें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

वृषभ राशि (Taurus)

रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शॉपिंग और मनोरंजन के योग हैं।

उपाय: पीपल को जल अर्पित करें।

भाग्य प्रतिशत: 84%

मिथुन राशि (Gemini)

अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेमी से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों के लिए अनुकूल दिन है।

उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 89%

कर्क राशि (Cancer)

चंद्र-मंगल योग से दिन प्रेममय रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और स्थिरता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र वालों को लाभ।

उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 87%

सिंह राशि (Leo)

पुराने मित्र से मिलना संभव। आमदनी बढ़ने के योग हैं। मनपसंद कार्यों में समय बीतेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 78%

कन्या राशि (Virgo)

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

उपाय: शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

भाग्य प्रतिशत: 82%

तुला राशि (Libra)

संयम से कार्य करें, लाभ मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के प्रबल योग हैं।

उपाय: चींटियों को आटा-चीनी डालें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घर के काम पूरे होंगे। पारिवारिक सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा के योग हैं।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 89%

धनु राशि (Sagittarius)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी डील से लाभ संभव। नौकरी में बदलाव के संकेत।

उपाय: पीपल को काले तिल मिलाकर जल दें।

भाग्य प्रतिशत: 83%

मकर राशि (Capricorn)

योजना अनुसार कार्य पूर्ण होंगे। भौतिक सुख-साधन प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 87%

कुंभ राशि (Aquarius)

भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनेंगी। सुख-साधन बढ़ेंगे। छात्रों को सहायता मिलेगी।

उपाय: गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 89%

मीन राशि (Pisces)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी मिलेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 93%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india