News

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तोरवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर जमानत पर छूटने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

BILASPUR NEWS. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तोरवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर जमानत पर छूटने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जमानत की शर्तों का कर रहे थे उल्लंघन

तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुके थे। बाद में न्यायालय द्वारा इन्हें सशर्त जमानत पर रिहा किया गया था। लेकिन जमानत की शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए ये आरोपी कोर्ट में नियमित पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए इनके खिलाफ वारंट जारी किया था और तोरवा पुलिस को तत्काल तामीली व कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

शनिवार को दी गई अलग-अलग इलाकों में दबिश

न्यायालय के आदेश के बाद तोरवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सुनियोजित तरीके से छापामार कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 8 गैर-जमानती (Non-Bailable) और 2 जमानती (Bailable) वारंट तामील किए और सभी 10 फरार आरोपियों को उनके ठिकानों से धर दबोचा।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है:

अमर ध्रुव (30 वर्ष) – निवासी देवरीडीह

रोहित ध्रुव (24 वर्ष) – निवासी देवरीखुर्द

देवेंद्र सिंह ठाकुर (30 वर्ष) – निवासी देवरीखुर्द

छोटू उर्फ रितेश रजक (27 वर्ष) – निवासी तोरवा बस्ती

अल्हा रजक (19 वर्ष) – निवासी तोरवा

प्रकाश दास (19 वर्ष) – निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द

अमर रजक (36 वर्ष) – निवासी तोरवा

विशाल ध्रुव (29 वर्ष) – निवासी तोरवा बस्ती

संजय केंवट (37 वर्ष) – निवासी दोमुंहानी, तोरवा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वारंटियों और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india