छत्तीसगढ़

Crime News: नौकरी के नाम पर ठगी और प्रताड़ना से परेशान युवक ने की थी खुदकुशी, आरोपी मामा-मामी गिरफ्तार

हिरी निवासी मृतक राहुल साहू (22 वर्ष) के परिजनों ने रिश्तेदार होने के नाते आरोपी इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) और उसकी पत्नी अंबिका वैष्णव (35 वर्ष) निवासी लिमतरा पहरीपारा (थाना मस्तूरी) पर भरोसा किया था। आरोपियों ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली थी।

BILASPUR NEWS. मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी और मानसिक प्रताड़ना देकर एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी मामा और मामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिरी निवासी मृतक राहुल साहू (22 वर्ष) के परिजनों ने रिश्तेदार होने के नाते आरोपी इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) और उसकी पत्नी अंबिका वैष्णव (35 वर्ष) निवासी लिमतरा पहरीपारा (थाना मस्तूरी) पर भरोसा किया था। आरोपियों ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली थी।

ये भी पढ़ें: Jagdalpur News: जिस युवती ने भेजा था जेल, उसी से जेल परिसर में रचाई शादी, कोर्ट की अनुमति से लिए सात फेरे

पैसे मांगने पर दी थी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी
नौकरी न मिलने पर जब राहुल अपनी रकम वापस मांगने जाता, तो उसे टालमटोल का सामना करना पड़ता था। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को जब राहुल पैसे मांगने गया, तो उसकी मामी ने उसे धमकी दी कि यदि वह बार-बार रुपए मांगने आया, तो उसे झूठे दुष्कर्म (रेप) के मामले में फंसा दिया जाएगा। इस धमकी और लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से डरकर राहुल ने उसी दिन आत्महत्या कर ली थी।
मर्ग जांच के बाद धाराओं में मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान मृतक के माता-पिता व बहन के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (दुष्प्रेरण) का अपराध पंजीबद्ध किया। मस्तूरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: नेहरू पार्क में खौफनाक वारदात: युवती के गले में घोंपा चाकू, इलाज के दौरान मौत, CCTV से पकड़ा गया संदेही जानिए पूरा मामला !

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जुर्म स्वीकार करने व तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपियों को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india