News

किराना दुकान पर ‘पैसे अभी दो’ कहने पर भड़के युवक, बांस के डंडे से पीटकर कर दी हत्या

थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में किराना दुकान पर सामान के पैसे देने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो युवकों ने एक व्यक्ति के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

KOTA NEWS. थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में किराना दुकान पर सामान के पैसे देने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो युवकों ने एक व्यक्ति के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिदेशी बघेल पिता कार्तिक बघेल (42), निवासी ग्राम खुरदुर के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में अंकुश रजक निवासी खुरदुर और निखिल यादव निवासी कलार तराई को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि किराना दुकान से सामान लेने के बाद आरोपियों ने दुकानदार से पैसे बाद में देने की बात कही। इसी दौरान सिदेशी बघेल ने दुकानदार को सामान के पैसे तत्काल देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर आरोपियों और मृतक के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बांस के डंडे से सिदेशी के सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सिदेशी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india