Crime News: मासूम से हैवानियत: खेल रही 5 साल की बच्ची को साइकिल सिखाने के बहाने जंगल ले गया युवक, गिरफ्तार
बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके का ही आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे साइकिल सिखाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर पास के जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की।

BILASPUR NEWS. शहर में एक दिल नहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके का ही आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे साइकिल सिखाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर पास के जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की।
बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद जब मासूम बदहवास हालत में मिली, तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें:बहन-जीजा को बिजनेस में दोगुने मुनाफे का सपना दिखाया, 1.25 करोड़ का लगा दिया चूना!
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







