छत्तीसगढ़
Bilaspur News: पुलवामा शहीदों की पुण्यतिथि पर बिलासपुर में 14 फरवरी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम
पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

BILASPUR NEWS. पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Fraud News: रजिस्ट्री के बदले मिला ‘फर्जी चेक’ का झांसा, एफएम ग्रुप के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप
यह जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सैनिक संगठन महासभा (सिपाही) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा और श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
आयोजकों ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में घर लौट रहे जवानों के काफिले को निशाना बनाया गया था, जिसमें 40 से अधिक सैनिक शहीद हुए थे। उन्हीं शहीदों की स्मृति में और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने अपील की कि 14 फरवरी को हर भारतीय के मन में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल हो और पुलवामा जैसी घटनाओं के विरुद्ध देश एकजुट रहे।
ये भी पढ़ें: Bilasa Airport News: बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: चकरभाठा एयरपोर्ट को मिला नाइट लैंडिंग लाइसेंस, रात में भी भर सकेंगे उड़ान
प्रेस वार्ता में डॉ. रश्मि दीक्षित, सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र साहू और सुनील तिवारी भी उपस्थित रहे।




