News

जांजगीर में रूह कंपा देने वाली वारदात: एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या

जिले के भंवतरा गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम नाती-नातिन शामिल हैं। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहा था।

Janjgir Champa News.जिले के भंवतरा गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम नाती-नातिन शामिल हैं। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई, और नाती पीताम्बर कश्यप व कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब मकान का काम करने पहुंचे मिस्त्री ने खून से लथपथ लाशें खाट पर पड़ी देखीं।

पुलिस की कार्रवाई:

एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि धारदार हथियार से हमला कर सोते समय चारों की हत्या की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की है। प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india