धर्म आध्यात्म
Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों की किस्मत चमकेगी, बनेंगे धन लाभ और तरक्की के योग
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 16 जून 2025 का दिन मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर मकर से कुंभ राशि में होने जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal 16 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 16 जून 2025 का दिन मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर मकर से कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग का शुभ संयोग बनेगा। इसके अलावा बुध और सूर्य का बुधादित्य योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को अचानक धन लाभ और पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
आज का दिन करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल 16 जून 2025 में आपकी राशि के लिए क्या खास रहने वाला है—
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन: करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी या निवेश के फैसले सोच-समझकर करें।
ध्यान दें: कारोबार में जल्दबाजी से बचें, गंभीरता से लिए गए निर्णय सफल होंगे।
लकी उपाय: तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ प्रतिशत: 73% भाग्य साथ देगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन: पुराने संपर्कों से बड़ा फायदा मिल सकता है। नई नौकरी या ऑफर मिल सकता है।
ध्यान दें: अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरे समर्पण से काम करें।
लकी उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 88% भाग्य प्रबल रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से लाभकारी भेंट हो सकती है।
ध्यान दें: संपत्ति से जुड़े सौदे से पहले घर के बुजुर्गों से सलाह लें।
लकी उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं।
शुभ प्रतिशत: 84% सौभाग्यशाली दिन।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन: कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
ध्यान दें: पढ़ाई और क्रिएटिव कार्यों पर ध्यान दें, सफलता निश्चित है।
लकी उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 76% भाग्य आपका साथ देगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज का दिन: जोखिम भरे फैसलों से बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी।
ध्यान दें: कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें, वरना नुकसान हो सकता है।
लकी उपाय: चींटियों को आटा डालें।
शुभ प्रतिशत: 89% सफलता का संकेत।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन: मनचाहा लाभ मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
ध्यान दें: साझेदारी में नया काम शुरू करने से लाभ होगा।
लकी उपाय: सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
शुभ प्रतिशत: 83% भाग्य साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन: विरोधियों से सतर्क रहें, व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव संभव।
ध्यान दें: बातचीत में संयम रखें, मधुर वाणी से रिश्तों में मजबूती आएगी।
लकी उपाय: योग-प्राणायाम करें।
शुभ प्रतिशत: 71% ठीक-ठाक दिन।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन: करियर में तरक्की मिलेगी, सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
ध्यान दें: जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द ही सुलझ जाएगा।
लकी उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ प्रतिशत: 95% सौभाग्यशाली दिन।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन: जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें। विदेश व्यापार में सफलता मिलेगी।
ध्यान दें: उच्च शिक्षा और करियर में नए अवसर आएंगे।
लकी उपाय: भगवान विष्णु के नामों का जप करें।
शुभ प्रतिशत: 65% मिला-जुला दिन।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन: समाजसेवा में मन लगेगा, परिवार में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।
ध्यान दें: भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे।
लकी उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
शुभ प्रतिशत: 72% भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन: पुराने निवेश से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में शादी तय हो सकती है।
ध्यान दें: कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
लकी उपाय: सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।
शुभ प्रतिशत: 78% आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन: कोई अधूरा काम पूरा होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश में शिक्षा या करियर के अवसर बनेंगे।
ध्यान दें: अपनी मीठी वाणी से संबंध मजबूत करें।
लकी उपाय: संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 82% सफल दिन।
————————————————————————-
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693