आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: मेष, कन्या और तुला राशि के लिए अनफा योग बना रहा है कई लाभ के अवसर, जानिए सभी राशियों का भविष्यफल
अनफा योग भी बन रहा है, जो सफलता और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 27 April 2025: 27 अप्रैल 2025 का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और सूर्य के साथ मिलकर शशि-आदित्य योग बना रहे हैं। इसके साथ ही अनफा योग भी बन रहा है, जो सफलता और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries) आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। सूर्य और चंद्रमा की युति से प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे। उपहार और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाह के मामलों में सफलता मिल सकती है। पढ़ाई और यात्राओं के लिए उत्तम समय है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा।
आज का शुभ उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 91%
वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन का समय बीतेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और आय में भी इजाफा होगा। कामकाज में सराहना मिलेगी और घर के लंबित कार्य पूरे होंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी।
आज का शुभ उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मित्रों और परिवार के साथ सुखद रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा।
आज का शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल
आज के दिन कर्क राशि के जातकों को अपने वाणी और खर्चों पर संयम रखना होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। जीवनसाथी के सुझाव से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पुराने रोग उभर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
आज का शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा और जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति और गृह सज्जा से जुड़े कामों में समय व्यतीत होगा। निवेश से लाभ मिलेगा।
आज का शुभ उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 92%
कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल
आज कन्या राशि के जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार के साथ खुशी भरा समय बितेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज का दिन मनोरंजन और यात्रा के लिए उत्तम है।
आज का शुभ उपाय: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
तुला राशि (Libra) आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सफल रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं।
आज का शुभ उपाय: शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
आज का शुभ उपाय: लाल गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 89%
धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। व्यापार में लाभ तो मिलेगा लेकिन किसी के व्यवहार से मन को चोट पहुँच सकती है। संयम से काम लें और छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी।
आज का शुभ उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल
मकर राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा, पर जीवनसाथी से विचारों में भिन्नता हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।
आज का शुभ उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। कमाई बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।
आज का शुभ उपाय: विष्णु जी की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। कारोबार अच्छा चलेगा और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
आज का शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 80%