आज का राशिफल 20 मई 2025: जानिए किस राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, मेष, वृश्चिक और मिथुन को मिलेगा लाभ
बुध से द्वितीय भाव में सूर्य की स्थिति से वाशी योग भी बन रहा है। इन योगों का प्रभाव मेष, वृश्चिक और मिथुन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। जानें आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए—

Horoscope Today 20 May 2025 in Hindi: आज 20 मई 2025, मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कई खास योग बन रहे हैं। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में हो रहा है और वह धनिष्ठा नक्षत्र से संचरण करेंगे। इस गोचर के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच चतुर्थ-दशम योग का निर्माण होगा, जबकि बुध से द्वितीय भाव में सूर्य की स्थिति से वाशी योग भी बन रहा है। इन योगों का प्रभाव मेष, वृश्चिक और मिथुन राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। जानें आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए—
मेष राशि (Aries) राशिफल आज
आज का दिन काम के दबाव के बावजूद तरक्की और लाभ देने वाला रहेगा। मंगल का कर्क राशि में संचार और चंद्रमा का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। तकनीकी और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विवादों से दूर रहें और निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 9
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus) राशिफल आज
आज कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। संतान के करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक: 6
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें, जल में कुमकुम मिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini) राशिफल आज
परिश्रम और योजनाओं का आज आपको भरपूर फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आप विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। पढ़ाई और कला में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 5
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer) राशिफल आज
पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। भूमि या संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता या पैतृक संपत्ति से भी लाभ संभव है। अहंकार से दूर रहें और नम्रता बनाए रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo) राशिफल आज
सरकारी और राजनीतिक कार्यों में सफलता के योग हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में लाभ होगा। जीवनसाथी के करियर की चिंताएं दूर होंगी। बच्चों के करियर से जुड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 1
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: जल और फल का दान करें।
कन्या राशि (Virgo) राशिफल आज
लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। बुद्धिमानी और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी मित्र की मदद से लाभ होगा, लेकिन सलाह देने से पहले सोचें।
शुभ अंक: 5
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और अन्न का दान करें।
तुला राशि (Libra) राशिफल आज
आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ में सुधार होगा, लेकिन संपत्ति विवाद तनाव दे सकता है। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 6
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और शिव अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) राशिफल आज
आज जनसंपर्क से लाभ मिलेगा। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में भागीदारी के योग बनेंगे। उधार लेने से बचें।
शुभ अंक: 9
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius) राशिफल आज
प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। बिजनेस में लाभ होगा और साहसिक फैसले फलदायी साबित होंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। भाई से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का लेप करें और बूंदी का भोग लगाएं।
मकर राशि (Capricorn) राशिफल आज
वाणी पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र को मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमी के साथ संबंधों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 8
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: विष्णु चालीसा पढ़ें और जरूरतमंद को अन्न दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius) राशिफल आज
मानसिक उलझन रहेगी। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में संयमित व्यवहार अपनाएं।
शुभ अंक: 7
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मीन राशि (Pisces) राशिफल आज
आज का दिन खर्चीला रहेगा। सेहत पर ध्यान दें, विशेषकर शुगर मरीज। अचानक इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर खर्च संभव है। अनुभवी की सलाह लाभकारी होगी। लव लाइफ में कुछ अलग करने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक: 3
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।