Crime News: खून से लथपथ मिला युवक, शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान, अधमरा होने पर छोड़कर भागे दोस्त, जानिए पूरा मामला
मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लोरमी निवासी सलमान अली रविवार को अपने दोस्तों के साथ कोटा आया था। जहां काम निपटाने के बाद घर लौटते समय गोबरपाट में रूक कर दोस्तों ने उसे शराब पिलाई। वे

CRIME NEWS BILASPUR. प्रदेश में खून खराबा व मारपीट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार की रात में एक युवक भी खून-खराबे का शिकार हो गया। उसके साथ खून-खराबा किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही दोस्तों ने किया। युवक के दोस्तों ने शरीर पर चाकू से कई वार किए और उसे अधमरा होने पर तड़पता छोड़कर भाग गए। युवक रात भर तड़तपा रहा। लोगों ने सुबह देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ेंः2025 में सोना ₹1.30 लाख तक: जानिए बढ़ती कीमतों की वजह और निवेश के फायदे
बता दें, मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लोरमी निवासी सलमान अली रविवार को अपने दोस्तों के साथ कोटा आया था। जहां काम निपटाने के बाद घर लौटते समय गोबरपाट में रूक कर दोस्तों ने उसे शराब पिलाई। वे लोग काफी देर तक शराब पीते बैठे थे। शराब पीने के दौरान ही सलमान अली के साथ उसके दोस्त बिट्टू वैष्णव व राकेश जायसवाल सहित अन्य लोगों का विवाद किया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने मिलकर सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस दौरान उसे मरा हुआ समझकर हमलावर युवक उसे खेत में फेंक कर वहां से भाग निकले। सुबह लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची फिर उसका उपचार शुरू हुआ।
पुरानी रंजिश बना हमले की वजह
जानकारी के मुताबिक सलमान और उसके दोस्तों के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। पुराने विवाद के चलते ही दोस्तों ने उसे मारने की साजिश रची थी। पुलिस हमलावरों के तलाश में जुटी है।