छत्तीसगढ़

शेर को खाना खिलाना कर्मचारी को पड़ा महंगा, खाने के साथ शेर ने चबा लिया अँगूठा

बात दें, मामला बिलासपुर के कानन पेंडारी का है। जहाँ पर काम करने वाले कर्मचारी का अंगूठा शेर ने खा लिया। ये हादसा खाना खिलाने के दौरान हुआ।

बिलासपुर. कहते है कि अगर जानवर पालो तो गाय या कुत्ता ही पालना क्योंकि गाय से तो दूध दही घी मिल जाता है और बात करे कुत्ते की तो वह वफादार होता है। अपने मालिक को कभी नुकसान नही पहुँचाता है। ये बात सही भी है। लेकिन शेर की बात करें तो उसे कितना भी खाना खिलाओ मौका पा के हमला जरूर करता है। एक वाकया बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में सामने आया है। जहाँ पर शेर को खाना खिलाने वाले कर्मचारी को खाना खिलाने के दौरान अपने हाथ का अंगूठा गंवाना पड़ गया। शेर ने खाने के साथ अंगूठा चबालिया।

Read More: International Women’s Day: महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक कदम

बात दें, मामला बिलासपुर के कानन पेंडारी का है। जहाँ पर काम करने वाले कर्मचारी का अंगूठा शेर ने खा लिया। ये हादसा खाना खिलाने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक कानन पेंडारी में कई तरह के पशु-पक्षी और जंगली जानवर है। जो पिंजरे में रहते है। इनकी देखभाल के लिए बहुत से कर्मचारी नियुक्त किये गए है। एक कर्मचारी शेर को खाना खिलाने का काम करता है। शनिवार को भी वह शेर को खाना खिलाने के लिए गया था।

इसी दौरान शेर को खाना खिलाते समय शेर ने कर्मचारी का हाथ ही अपने जबड़े में दबाने का प्रयास किया और कर्मचारी जब तक समझ पाता तब तक उसका अंगूठा शेर का खाना बन गया था। कर्मचारी काफी देर गया और शोर मचाया। वह उपस्थित लोग पहुचे और उसे अस्पताल ले के गए। उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *