Political News Bilaspur: मनका देवी मां मंदिर में महापौर पूजा विधानी पहुंची पूजा करने, वार्ड 43 पार्षद ने किया स्वागत
चैत्र नवरात्रि पर बूटापारा स्थित मां मनका देवी मंदिर में पूजा-अनुष्ठान किया गया है। वहीं वार्ड के लोग मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

POLITICAL NEWS BILASPUR. चैत्र नवरात्रि पर बूटापारा स्थित मां मनका देवी मंदिर में पूजा-अनुष्ठान किया गया है। वहीं वार्ड के लोग मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इसके अलावा शहर की महापौर पूजा विधानी भी मंदिर में माता की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंची। जहां पर उन्होंने पूजन किया। इसके बाद वार्ड के पार्षद सूर्य किशोर राज ने महापौर का जोरदार स्वागत किया।
बता दें, वार्ड क्रमांक-43 में पार्षद सूर्य किशोर राज ने महापौर पूजा विधानी का स्वागत किया। इसके बाद महाअष्टमी पर मंदिर पहुंचकर मां मनका देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे शहर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही महापौर ने वार्ड के लोगों से उनकी समस्याओं का समाधान करने की बात कहीं। साथ ही साथ शहर के विकास के कार्यों को भी तेजी से करते हुए शहर का विकास करने की बात कहीं।