तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह में शुक्रवार रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने बाइक सवार तीन दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

BALOD NEWS. जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह में शुक्रवार रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने बाइक सवार तीन दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में शरीर के अंग हुए अलग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत का प्रभाव इतना भयावह था कि दो युवकों के हाथ-पैर शरीर से कटकर काफी दूर जा गिरे। एक युवक का कटा हुआ पैर शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। तीसरे युवक का पैर बुरी तरह टूट गया था।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे:
तरुण यादव (20 वर्ष): निवासी सिर्राभाठा।
राहुल सेवता (20 वर्ष): निवासी सिर्राभाठा।
नरेंद्र भुआर्या (21 वर्ष): निवासी मुड़खुसरा।
हादसे में तरुण और नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस की जांच शुरू
डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।







