भारत

20 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष, तुला और मकर को मिलेगा धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: सूर्य के आदित्य योग और चंद्रमा के गोचर से मेष, तुला, मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ। पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत दैनिक भविष्यफल।

Aaj Ka Rashifal 20 April 2025, Daily Horoscope in Hindi: आज 20 अप्रैल 2025, रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति बेहद खास है। चंद्रमा का गोचर धनु से मकर राशि में हो रहा है और सूर्यदेव के साथ मिलकर आदित्य योग बना रहे हैं। इस शुभ संयोग से मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ और अपार धन लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और कौन से जातक रहें सतर्क।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन धन लाभ और तरक्की का है।

कम मेहनत में बड़ा मुनाफा मिलेगा। व्यापार में किसी जानकार का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अजनबी की बातों में आने से बचें।

लकी टिप: गरीबों को भोजन व वस्त्र दान करें।

शुभ प्रतिशत: 88%

वृषभ राशि (Taurus)

परिवार और करियर दोनों में सतर्क रहें।

जोखिम से जुड़ी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। नौकरी में गलती होने पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

लकी उपाय: विष्णु मंदिर में चने की दाल व गुड़ चढ़ाएं।

शुभ प्रतिशत: 71%

मिथुन राशि (Gemini)

विवादों और दुर्घटनाओं से बचें।

मशीनों से सावधान रहें। निवेश टालें। ऑफिस में वाद-विवाद से दूरी बनाएं। निजी रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा।

लकी उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

शुभ प्रतिशत: 65%

कर्क राशि (Cancer)

अचानक आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार यात्रा सफल रहेगी। किसी के बहकावे में न आएं।

लकी उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

शुभ प्रतिशत: 86%

सिंह राशि (Leo)

धन लाभ संभव, पर विवादों से बचें।

राजनीतिक या सामाजिक दायरे में सतर्कता रखें। रुका पैसा वापस मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

लकी उपाय: सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

शुभ प्रतिशत: 85%

कन्या राशि (Virgo)

व्यवसाय में लाभ, पर भावनाओं में संतुलन जरूरी।

लोन संबंधी प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। सेहत और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी उपाय: संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ प्रतिशत: 75%

तुला राशि (Libra)

आय में वृद्धि और तरक्की के योग।

रोजगार और प्रमोशन की खबर मिल सकती है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें।

लकी उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।

शुभ प्रतिशत: 90%

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मानसिक तनाव से बचें, दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद।

परिवार में खुशियां रहेंगी। बच्चों से सुखद समाचार मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव।

लकी उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

शुभ प्रतिशत: 81%

धनु राशि (Sagittarius)

ध्यान और संयम से काम लें।

कारोबार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। घरेलू मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।

लकी उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं।

शुभ प्रतिशत: 77%

मकर राशि (Capricorn)

कारोबार में विस्तार और धार्मिक यात्रा के योग।

आज का दिन आत्मबल से भरा रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

लकी उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

शुभ प्रतिशत: 84%

कुंभ राशि (Aquarius)

यात्रा से लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि।

सोच-समझकर निवेश करें। दोपहर बाद धन लाभ के संकेत हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

लकी उपाय: चींटियों को आटा डालें।

शुभ प्रतिशत: 83%

मीन राशि (Pisces)

संपत्ति में निवेश और भाईयों का सहयोग मिलेगा।

व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुरी संगत से दूर रहें। शाम को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

लकी उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

शुभ प्रतिशत: 81%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india