भारत

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम 2025: 12 मई को फिर होगी DGMO वार्ता, अमेरिका की मध्यस्थता से बनी सहमति

युद्धविराम (Ceasefire) लागू करने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा की गई। इस फैसले से सीमावर्ती इलाकों में शांति की उम्मीद जगी है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने आज 10 मई 2025 की शाम 5 बजे से युद्धविराम (Ceasefire) लागू करने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा की गई। इस फैसले से सीमावर्ती इलाकों में शांति की उम्मीद जगी है।

भारत-पाकिस्तान DGMO की वार्ता में बनी सहमति

विदेश सचिव ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के DGMO (Director General of Military Operations) के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता के बाद यह युद्धविराम तय हुआ। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सीमा पर गोलीबारी और किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही यह भी तय हुआ है कि 12 मई 2025 को दोनों देश एक बार फिर DGMO स्तर की वार्ता करेंगे, जिससे आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सके।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- आतंकवाद पर भारत का रुख अडिग

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस युद्धविराम की पुष्टि करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा,

“भारत और पाकिस्तान ने आज से सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति जताई है। भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अडिग और सख्त रुख अपनाता रहा है और आगे भी अपनाएगा।”

पाकिस्तान का बयान- क्षेत्रीय शांति के लिए प्रयासरत

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए युद्धविराम की पुष्टि की। उन्होंने लिखा,

“पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई है। पाकिस्तान हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास करता रहा है, अपनी संप्रभुता से समझौता किए बिना।”

डोनाल्ड ट्रंप ने दी बड़ी जानकारी – अमेरिका की मध्यस्थता से बनी बात

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रहा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा,

“अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने समझदारी और सूझबूझ दिखाई है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *